Menu

header ads

हार्डवेयर , कंप्यूटर के प्रकार: Hardware, types of computers

 हार्डवेयर

कंप्यूटर ऐसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जो इनपुट प्राप्त करने, उसे प्रोसेस करके सूचना प्रदान करने के लिए निर्देशों का पालन करती है। इस वेबसाइट XRM COMPUTER में मुख्यतः माइक्रोकंप्यूटर पर आधारित है। यद्यपि यह निश्चित है कि आप कम से कम अप्रत्यक्ष रूप से दूसरे प्रकार के कंप्यूटरों से भी परिचित होंगे।

कंप्यूटर के प्रकार

कंप्यूटर चार प्रकार के होते हैं: सुपर कंप्यूटर्स, मेनफ्रेम कंप्यूटर्स, मिड रेंज कंप्यूटर्स, और व्यक्तिगत कंप्यूटर्स।

  • सुपर कंप्यूटर कंप्यूटर का सबसे शक्तिशाली प्रकार है। ये मशीनें विशेष, उच्च क्षमता वाले कंप्यूटर होते हैं, जिनका बहुत बड़े संगठनों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। सुपर कंप्यूटर को आमतौर पर भारी भरकम डेटा को संसाधित करने के लिए उपयोग में लाया जाता है। उदाहरण के लिए, उनका दुनिया भर में मौसम के मिजाज़ का विश्लेषण करने और उनकी भविष्यवाणी करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आईबीएम के ब्लू जीन और CDAC's PARAM सुपर कंप्यूटर दुनिया के दो सबसे तेज कंप्यूटरों में हैं।

सुपर कंप्यूटर


  •  मेनफ्रेम कंप्यूटर के लिए विशेष रूप से वायर्ड, वातानुकूलित कमरों की आवश्यकता होती है। हालांकि ये सुपर कंप्यूटर जितने शक्तिशाली नहीं होते, फिर भी मेनफ्रेम कंप्यूटर डेटा के अत्यंत तीव्र प्रसंस्करण और स्टोरेज के लिए सक्षम होते हैं। उदाहरण के लिए, बीमा कंपनियां लाखों पॉलिसीधारक लोगों के बारे में जानकारी संसाधित करने के लिए मेनफ्रेम का उपयोग करती हैं।

मेनफ्रेम कंप्यूटर


  • मिडरेंज कंप्यूटर को सर्वर के भी रूप में भी संदर्भित किया जाता है, ये वे कंप्यूटर हैं, जिनकी प्रसंस्करण क्षमता एक मेनफ्रेम कंप्यूटर की तुलना में कम होती है, फिर भी वे एक पर्सनल कंप्यूटर की तुलना में अधिक शक्तिशाली होते हैं। ये मूल रूप से मध्यम आकार की कंपनियों या बड़ी कंपनियों के विभागों द्वारा अपनी संसाधन की ज़रूरत का समर्थन करने के इस्तेमाल किये जाते हैं आज मिड रेंज कंप्यूटर अंतिम उपयोगकर्ताओं की विशिष्ट ज़रूरतों का समर्थन और सेवा करने के लिए सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल किये जा रहे हैं, जैसे, एक डेटाबेस से डेटा पुनः प्राप्त करना या एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर की सुविधाओं की आपूर्ति करना।
मिडरेंज कंप्यूटर


  • पर्सनल कंप्यूटर, को पीसी के रूप में भी जाना जाता है, ये सबसे कम शक्तिशाली होते हैं, फिर भी उनका सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है और यह कंप्यूटर का सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला प्रकार है। पर्सनल कंप्यूटरों के पाँच प्रकार होते हैं: डेस्कटॉप, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन, और वीयरेबल। डेस्कटॉप कंप्यूटर इतने छोटे होते हैं उन्हें एक डेस्क पर या उसकी बगल में फिट किया जा सकता है, लेकिन उन्हें इधर-उधर उठाकर ले जाना आसान नहीं होता, क्योंकि इसके लिए वे काफी बड़े होते हैं। लैपटॉप कंप्यूटर को नोटबुक कंप्यूटर के रूप में भी जाना जाता है, ये वाहनीय और हल्के होते हैं और अधिकांश ब्रीफकेस में फिट हो सकते हैं। टैबलेट्स को टैबलेट कंप्यूटर के रूप में भी जाना जाता है, ये छोटे, हल्के, और लैपटॉप की तुलना में आमतौर पर कम शक्तिशाली होते हैं। एक लैपटॉप की तरह, टैबलेट का एक फ्लैट स्क्रीन होता है, लेकिन आम तौर पर उनका एक मानक की-बोर्ड नहीं होता। इसके बजाय, टैबलेट्स आमतौर पर एक वर्चुअल की-बोर्ड का उपयोग करते हैं, जो कि स्क्रीन पर दिखाई देता है और स्पर्श के प्रति संवेदनशील होता है। स्मार्टफोन सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला हाथ में पकड़ने योग्य कंप्यूटर है। स्मार्टफोन इंटरनेट और प्रोसेसिंग क्षमताओं के लिए वायरलेस कनेक्शन वाले सेल फोन होते हैं। अन्य मोबाइल कंप्यूटर में वीयरेबल उपकरण शामिल हैं, जैसे एप्पल वॉच।
पर्सनल कंप्यूटर

 BACK PAGE        NEXT PAGE 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ